राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक स्व. माधव लाल सिंह

बोकारो जिले के साड़म पश्चिमी बोकारो नदी तट पर पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय माधव लाल सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान पुलिस बल द्वारा उन्हें अंतिम सलामी दी गई। अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और हजारों ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अंतिम संस्कार कार्यक्रम में राज्य के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद, उपायुक्त नाथ झा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने स्व. माधव लाल सिंह के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पित नेता बताया।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. माधव लाल सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा आम लोगों की आवाज को मजबूती से उठाया और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किया। उनके निधन से क्षेत्र की राजनीति और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
अंतिम संस्कार स्थल पर हजारों समर्थकों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही। पूरे माहौल में शोक और संवेदना का भाव देखने को मिला। लोगों ने “माधव लाल सिंह अमर रहें” के नारों के साथ अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी।

















