रंगदारी मांगने और फायरिंग करने के चार आरोपी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

रंगदारी मांगने और फायरिंग करने के चार आरोपी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Share
Link copied

रंगदारी मांगने और फायरिंग करने के चार आरोपी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवसायियों से रंगदारी मांगने और फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में गुडाबान्दा थाना क्षेत्र के मछभंडार निवासी गुरुचरण कर्मकार उर्फ पुटकू कर्मकार, सोकेन कर्मकार, काशीनाथ कर्मकार उर्फ छोटू कर्मकारऔर मुसाबनी निवासी जीवन कर्मकार उर्फ लुदु कर्मकार शामिल है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक देसी पिस्टल, दो गोली और दो मैगजीन बरामद किया है। शनिवार को एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा गुडाबन्दा, श्यामसुन्दरपुर, धालभूमगढ़, मुसाबनी इत्यादि क्षेत्र में रंगदारी माँगने एव नही देने पर जान से मारने की धमकी देने का काम किया जा रहा था। बीते दिनों आरोपियों द्वारा धालभूमगढ़ के एक धान व्यवसायी से फोन पर रंगदारी मांगी गई थी।

वहीं गुडाबन्दा थाना के मुराठाकुरा गाँव के एक व्यवसायी के घर एवं होटल पर जाकर ये लोग रंगदारी के रुप में पैसा लेकर भय पैदा करने के लिए फायरिंग की थी। शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग मछभंडार में जमा होकर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने तत्काल एक टीम का गठन किया और छापेमारी शुरू कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow