गैंगस्टर अमन साहू ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा था भागने की कोशिश में मारा गया DGP

गैंगस्टर अमन साहू ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा था भागने की कोशिश में मारा गया DGP

Share
Link copied

 

झारखंड के दुर्दांत गैंगस्टर अमन साहू का आज एनकाउंटर पलामू में हुआ इसको लेकर डीजीपी ने बताया कि छत्तीसगढ़ से उसे ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा था जिस दौरान उसने भागने की कोशिश की और पुलिस के मुठभेड़ में वह मर गया है हालांकि किन परिस्थितियों में मुठभेड़ हुई इसको लेकर अभी पूरी जानकारी उन तक नहीं पहुंची है इसके लिए उनके द्वारा एसपी स्तर के एक अधिकारी को भेजा गया है जल्द ही पूरी सूचनाओं तक पहुंच जाएगी उसके बाद मीडिया को वह सही से ब्रीफ कर पाएंगे ।

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता विशेष बैठक हेतु हजारीबाग पहुंचे जहां इन्होंने सर्वप्रथम एनटीपीसी एवं उनके सहयोगी कंपनियों के पदाधिकारी को यह भरोसा दिलाने की कोशिश की

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता विशेष बैठक हेतु हजारीबाग पहुंचे जहां इन्होंने सर्वप्रथम एनटीपीसी एवं उनके सहयोगी कंपनियों के पदाधिकारी को यह भरोसा दिलाने की कोशिश की कि आपकी जान माल की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की प्राथमिकताओं में शुमार है इसके लिए किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी हालांकि अब तक एनटीपीसी के जीएम स्तर के पदाधिकारी कुमार गौरव जिनकी हत्या हुई थी उनके हत्या के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है । इस संबंध में पूछे जाने पर डीजीपी ने बताया कि हजारीबाग एसपी की अध्यक्षता में कई डीएसपी स्तर के पदाधिकारी एवं इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारी के साथ एसआईटी की गठन की गई है जो जल्द ही जांच कर मामले का खुलासा कर देगी इसके लिए उन्होंने उम्मीद किया कि एक सप्ताह के अंदर इसका खुलासा कर दिया जाएगा ।

 

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow