कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का एनकाउंटर, छत्तीसगढ़ से रांची लाने के क्रम में किया गया एनकाउंटर

कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का एनकाउंटर, छत्तीसगढ़ से रांची लाने के क्रम में किया गया एनकाउंटर

Share
Link copied

कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का एनकाउंटर

अमन साहू एनकाउंटर में ढेर, रायपुर से रांची लाने के दौरान भागने की कर रहा था कोशिश

कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का एनकाउंटर, छत्तीसगढ़ से रांची लाने के क्रम में किया गया एनकाउंटर

झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. यह घटना मंगलवार की सुबह पलामू के चैनपुर के अंधारी ढोडा में हुई है.

अमन साहू को रांची पुलिस की टीम पूछताछ के लिए रायपुर से रांची ला रही थी. पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया था. रायपुर से रांची लाने के दौरान पुलिस की गाड़ी पलामू के चैनपुर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

दुर्घटना के बाद अमन साहू ने पुलिस का हथियार छीन लिया और भागने लगा. पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरु कर दी.

पुलिस की टीम ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें अमन साहू को कई गोलियां लगी. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

उल्लेखनीय है कि झारखंड में अमन साहू गिरोह का आतंक और उत्पात अन्य आपराधिक गिरोहों की तुलना में बढ़ा है. तीन दिन पहले इसी गिरोह के अपराधियों ने रांची के बरियातू रोड में कोयला ट्रांसपोर्टर बिपिन मिश्रा पर फायरिंग की थी.

झारखंड पुलिस ने अमन साहू गिरोह के खिलाफ सबसे अधिक कार्रवाई की है, लेकिन अमन साहू गिरोह का उत्पात कम नहीं हुआ है. पिछले साल में राज्य के अलग-अलग जिलों में इस आपराधिक गिरोह से जुड़े करीब 30 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow