हटिया टाटा पैसेंजर ट्रेन से कटकर हाथी की मौत, ट्रेन सेवा बाधित रांची

हटिया टाटा पैसेंजर ट्रेन से कटकर हाथी की मौत, ट्रेन सेवा बाधित रांची

Share
Link copied

रांची के जोन्हा और किता रेलवे स्टेशन के बीच हटिया टाटा रूट पर ट्रेन से कटकर एक हाथी की मौत हो गयी है। मौके पर मौजूद रेलवे अधिकारियों के अनुसार हटिया से टाटा जा रही हटिया टाटा पैसेंजर ट्रेन के सामने अचानक हाथी के आ जाने से काटकर उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में ट्रेन को या ट्रेन में सवार यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि हादसे के बाद रेल सेवा बाधित हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी काम पर लगे हुए हैं, जल्द ही रेलवे ट्रैक को खाली करा लिया जायेगा। जिसके बाद ट्रेन सेवा सामान्य हो जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन सेवा सामान्य होने में 2 से 3 घंटे लग सकते हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow