गिरिडीह पुलिस ने किया डुमरी के उत्तराखंड का किया दौरा, ग्रामीण क्षेत्रों में खुली दुकानों को करवाया बंद.

गिरिडीह पुलिस ने किया डुमरी के उत्तराखंड का किया दौरा, ग्रामीण क्षेत्रों में खुली दुकानों को करवाया बंद.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


DrishtiNow


को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं

गिरीडीह : डुमरी  प्रशासन व पुलिस ने डुमरी के नक्सल प्रभावित उत्तराखंड क्षेत्र का दौरा करते हुए ग्रामीण इलाकों में खुले कपड़े की दुकान ,नाई की दुकान एवं अन्य खुले दुकानों को बंद करवाते हुए दुकान संचालकों को आंशिक दंड देते हुए इस शर्त पर छोड़ दिया कि वे सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के नियमों का पालन के साथ-साथ लोक डॉन का नियमानुसार सख्ती से पालन करेंगे ।

इस दौरान डुमरी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी  सोमनाथ वंकिरा,  डुमरी थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा सदल बल उत्तराखंड क्षेत्र के खुदीसार खरको मोड़ के  कई खुले दुकानों के संचालको को कड़ी हिदायत देते हुए बंद करवाया ।इस दौरान प्रशासन द्वारा भंडारों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे कोविड जांच का भी जायजा लिया।उन्होंने बताया कि भंडारों कोरोना टेस्ट सेंटर में दोपहर तक 60 लोगों का जांच हुआ था तथा अन्य ग्रामीणों  को कोरोना जांच के लिए प्रेरित जा रहा है, जल्द ही इस क्षेत्र में कोरोना जांच अभियान में में तेज़ी आएगी।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी डुमरी सोमनाथ वंकिरा ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान खुली दुकानों के दुकानदारों को सख्त निर्देश व आंशिक दंड देते हुए छोड़ दिया गया ।

वहीं  प्रशासन के इस कार्रवाई की बात देखते ही देखते उत्तराखंड के कई गाँवो  पहुच गई तथा प्राशासनिक कारवाई के डर से ग्रामीण क्षेत्रों के दुकानदारो ने अपना अपना दुकान बंद कर घर चले गए।

गिरिडीह, दिनेश

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now