गिरिडीह के पीरटांड नक्सलियों द्वारा लगाया गया जगह-जगह पोस्टर, ग्रामीण इलाको में दहशत.

Share
Link copied

गिरीडीह, दिनेश. 

गिरीडीह : गिरिडीह के नक्सल प्रभावित पीरटां इलाके में नक्सलियों द्वारा भाकपा माओवादियों द्वारा पोस्टर बाजी की गई है माओवादियों द्वारा लगाए गए पोस्टर बाजी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा गया है। बताया जाता है कि पीरटांड प्रखंड के मधुबन थाना क्षेत्र के सिंहपुर और जयनगर में नक्सलियों द्वारा रविवार देर रात पोस्टर बाजी की गई है ।

गिरिडीह के पीरटांड नक्सलियों द्वारा लगाया गया जगह-जगह पोस्टर, ग्रामीण इलाको में दहशत.

स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को नक्सली पोस्टर बाजी की सूचना पर मधुबन पुलिस उक्त स्थलों पर पहुंचकर नक्सली पोस्टर और पर्चे को जप्त कर ली है। नक्सलियों द्वारा कई पर्चे छोड़े गए हैं पर्चे के अनुसार 20वी वर्षगांठ 2 दिसंबर से 8 दिसंबर तक अर्थात सप्ताह भर राजनीतिक रूप से जोश खरोश के साथ व नेता कामरेड चारू मजूमदार व कामरेड कन्हाई चटर्जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की।

गिरिडीह के पीरटांड नक्सलियों द्वारा लगाया गया जगह-जगह पोस्टर, ग्रामीण इलाको में दहशत.

नक्सलियों द्वारा पी एल जी ए की 20वी वर्षगाठ  2 दिसंबर से 8 दिसंबर तक बनाने की पुरजोर तैयारी है, जिसे लेकर पारसनाथ क्षेत्र में भाकपा माओवादी संगठन के कई नेता अथवा कुख्यात नक्सलियों के जमवाड़ा होने की संभावना है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow