प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक कल, हेमंत सोरेन भी होंगे शामिल
रांची, 10 जून — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 11 जून 2026 (गुरुवार) को नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस बैठक में भाग लेंगे।इस बैठक का मुख्य थीम “
(विकसित भारत @2047 के लिए समावेशी मानव विकास) था।
बैठक राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित होगी, जिसमें राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और केंद्रीय मंत्रियों के साथ केंद्र-राज्य सहयोग पर चर्चा होगी।
इससे पहले हुई प्रमुख बैठकें और हेमंत सोरेन की भागीदारी
हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता वाली नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठकों में अधिकांश मौकों पर सक्रिय रूप से हिस्सा लिया है। अभी तक उनकी 3 बार हेमंत सोरेन की भागीदारी हो चुकी है:
7वीं बैठक — 7 अगस्त 2022
कोविड के बाद की रिकवरी, शिक्षा नीति, फसल विविधीकरण आदि पर फोकस। हेमंत सोरेन इस बैठक में शामिल हुए।
8वीं बैठक — 27 मई 2023
विकसित भारत @2047
, स्किल डेवलपमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा। सोरेन ने झारखंड में निवेश की संभावनाओं पर अपनी बात रखी।
10वीं बैठक — 24 मई 2025
थीम: ‘Viksit Rajya for Viksit Bharat @2047
’। हेमंत सोरेन ने कोल बेयरिंग एरियाज एक्ट में संशोधन, माइनिंग कंपनियों से बकाया राशि रिलीज और झारखंड के लिए क्षेत्र-विशेष नीतियों की मांग की।
कब नहीं गए?
9वीं बैठक (27 जुलाई 2024) — केंद्रीय बजट में गैर-बीजेपी शासित राज्यों की उपेक्षा के विरोध में कई विपक्षी मुख्यमंत्रियों के साथ हेमंत सोरेन ने भी इस बैठक को बहिष्कार किया था।
जाहिर है की कल की 11वीं बैठक में हेमंत सोरेन की भागीदारी के साथ यह उनकी 4वीं बैठक होगी। उन्होंने इन मंचों पर लगातार झारखंड के खनन, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों को मजबूती से उठाया है।
Also Read :
नामांकन में खामियां होने के बावजूद स्वीकार, INDIA गठबंधन ने बीजेपी-EC पर साधा निशाना
राज्यसभा चुनाव: कानूनी बाधाएं पार कर मैदान में डटे परिमल नाथवानी, नामांकन पूरी तरह वैध R/O

















