Grand launch of the 'Ishq-Ishq' music video in Lohardaga.

लोहरदगा में गूंजा ‘इश्क-इश्क कर जादू’: एचएनवी प्रोडक्शन के नए म्यूजिक वीडियो का भव्य लॉन्च

Share
Link copied

Grand launch of the 'Ishq-Ishq' music video in Lohardaga.

आनंद कुमार सोनी /लोहरदगा

लोहरदगा: स्थानीय बायोडायवर्सिटी पार्क में आयोजित एक भव्य समारोह में एचएनवी (HNV) प्रोडक्शन और लोकप्रिय कलाकार शुभम भगत (‘लोहरदगा मेरी जान’) के संयुक्त प्रयास से तैयार म्यूजिक प्रोजेक्ट ‘इश्क-इश्क कर जादू’ का ग्रैंड लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में युवाओं के हुनर और रचनात्मकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें
लोहरदगा: एमवीडीएवी पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा संगोष्ठी, विद्यार्थियों ने ली यातायात नियमों के पालन की शपथ
इसे भी पढ़ें

लोहरदगा: एमवीडीएवी पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा संगोष्ठी, विद्यार्थियों ने ली यातायात नियमों के पालन की शपथ

आनंद कुमार सोनी / लोहरदगा लोहरदगा: सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से सोमवार को एमवीडीएवी…

जमशेदपुर डीडी बार हत्याकांड: पूर्व विधायक सीता सोरेन ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, सरकार को घेरा
इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर डीडी बार हत्याकांड: पूर्व विधायक सीता सोरेन ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, सरकार को घेरा

जमशेदपुर के आदित्यपुर डीडी बार (D.D.BAR) हत्याकांड: भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय का भरोसा दिया, राज्य सरकार…

गोमिया में 30 हाथियों का झुंड रिहायशी इलाके में घुसा, QRT टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा
इसे भी पढ़ें

गोमिया में 30 हाथियों का झुंड रिहायशी इलाके में घुसा, QRT टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा

गोमिया (बोकारो): बोकारो जिले के गोमिया वन क्षेत्र में इन दिनों हाथियों का एक बड़ा झुंड डेरा जमाए हुए है, जिससे स्थानीय…

जामताड़ा में मांझी थान की सामूहिक प्रार्थना में शामिल हुए बाबूलाल मरांडी
इसे भी पढ़ें

जामताड़ा में मांझी थान की सामूहिक प्रार्थना में शामिल हुए बाबूलाल मरांडी

जामताड़ा जिले के सुग्गी पहाड़ी गांव में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रविवार को नाइकी बाबा (मांझी हाड़ाम) और ग्रामीणों के साथ मांझी…

जमशेदपुर में HIV/AIDS जागरूकता के लिए उमड़ा युवाओं का सैलाब, झारखंड राज्य युवा आयोग ने आयोजित की 22 KM की साइक्लोथॉन
इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर में HIV/AIDS जागरूकता के लिए उमड़ा युवाओं का सैलाब, झारखंड राज्य युवा आयोग ने आयोजित की 22 KM की साइक्लोथॉन

नीरज तिवारी / जमशेदपुर जमशेदपुर, 05 जुलाई: झारखंड के युवाओं को स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से…

इस विशेष लॉन्चिंग कार्यक्रम में भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ भगत और नगर परिषद के उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

समारोह को संबोधित करते हुए अभिनव सिद्धार्थ भगत ने कहा, “लोहरदगा की मिट्टी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। एचएनवी प्रोडक्शन द्वारा युवाओं को ऐसा मंच प्रदान करना सराहनीय है, जिससे स्थानीय कला और संस्कृति को नई पहचान मिलेगी।”

वहीं, नगर परिषद के उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर ने युवाओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट स्थानीय युवा पीढ़ी की बदलती सोच और कला के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है।

कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता झारखंड के प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की भारी उपस्थिति रही। प्रसिद्ध क्रिएटर ‘बाँगरू राजा’ (सुलू लुलू) के साथ ही स्मार्टी राजा, शताब्दी एक्सप्रेस, दिलशाद लोहरदगा, करिश्मा केरकेट्टा, और एक्सप्लोर विद सिमरन समेत दर्जनों डिजिटल चेहरों ने इस प्रोजेक्ट का समर्थन किया। मंच संचालन का जिम्मा प्रसिद्ध इन्फ्लुएंसर्स शिवांजलि मिश्रा और विकास (फील लोहरदगा) ने बखूबी संभाला।

इस सफल आयोजन में ‘प्रियंका मेकओवर’ (इन्फ्लुएंसर पार्टनर) और ‘हीना मोबाइल’ ने सह-प्रायोजक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही, टीम ने लोहरदगा फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के सहयोग के लिए उनका विशेष आभार व्यक्त किया। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों गुलाम जिलानी, विनय उरांव, रिजवान अंसारी और लच्छू उरांव ने भी उपस्थित रहकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

यह आयोजन न केवल एक गाने का लॉन्च था, बल्कि लोहरदगा के युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा को बड़े मंच पर ले जाने की एक नई उम्मीद भी है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।