Hazaribagh: Murder over allegations of an illicit relationship.

हजारीबाग : अवैध संबंध के आरोप में हत्या: दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक चार पुलिस की गिरफ्त में

Share
Link copied

गोविंद पाठक / हज़ारीबाग़

हजारीबाग। कटकमसांडी थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के आरोप में जोगेश्वर भुईयां की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद हत्याकांड में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर की रात ग्राम तोरार निवासी जोगेश्वर भुईयां, पिता लखन भुईयां की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतक की पत्नी फूलमती देवी के आवेदन पर कटकमसांडी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल होने के आरोप में सबसे पहले मंगरा कच्छप और रतन कुजूर को गिरफ्तार किया था।

RKDF
advertisement

इसके बाद पुलिस ने अनुसंधान को आगे बढ़ाते हुए छापेमारी अभियान चलाया। इसी क्रम में हत्याकांड में शामिल होने के आरोप में विकास गंझू और प्रकाश गंझू को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक चार आरोपियों—मंगरा कच्छप, रतन कुजूर, विकास गंझू और प्रकाश गंझू—की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।