स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे रिम्स, अधिकारियों संग बैठक कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा.

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे रिम्स, अधिकारियों संग बैठक कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा.

Share
Link copied

राँची : कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बीच स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आज रिम्स पहुंचे।सबसे पहले उन्होंने रिम्स में अवस्थित मल्टी पार्किंग बिल्डिंग का जायजा मिला।इस दौरान उनके साथ रांची उपायुक्त छवि रंजन,रिम्स के एडिशनल डायरेक्टर पी बाघमारे और रिम्स सुपरिटेंडेंट डॉ विवेक कश्यप भी मौजूद रहे।

उन्होंने निर्देश दिया कि तत्काल इस बिल्डिंग के प्रत्येक तल्ले पर 100 ऑक्सीजन युक्त बेड लगाकर 300 बेड तैयार किया जाए। इसके अलावा रिम्स स्थित अपने चैंबर में उन्होंने रिम्स में बेड़ो की उपस्थिति, वैक्सिनेशन कार्यक्रम समेत अन्य बिषयों पर चर्चा की।

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि रिम्स के साथियों का आज हौसला बढ़ाने आया हूँ, कोरोना काल मे रिम्स के तमाम स्वास्थ्यकर्मियों, सफाईकर्मियों और चिकित्सकों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।एक बार फिर रिम्स की सेवा की जरूरत झारखंड को हैं इसलिए मंत्री नही एक सहयोगी के रूप में हौसला बढ़ाने आया हूँ।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रिम्स डेंटल कॉलेज गए और टीकाकरण का मुआयना किया साथ ही उन्होंने कोरोना का पहला डोज भी लिया। स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के दौरान उपायुक्त रांची छवि रंजन, रिम्स के एडिशनल डायरेक्टर पी बाघमारे, रिम्स सुपरिटेंडेंट डॉ विवेक कश्यप, डॉ प्रभात, डॉ निशित एक्का समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow