मोरहाबादी के फुटपाथ दुकानदार अब हाईकोर्ट (High Court)की शरण में

मोरहाबादी के फुटपाथ दुकानदार अब हाईकोर्ट (High Court)की शरण में

Share
Link copied

Ranchi : मोरहाबादी के फुटपाथ दुकानदार अब न्याय के लिए झारखंड हाईकोर्ट (High Court)की ओर रुख किया है. शुक्रवार को दुकानदारों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर है, जिसमें रांची नगर निगम पर वादाखिलाफी का आरोप भी लगाया है. दुकानदारों ने कहा कि नगर निगम की धोखेबाजी के खिलाफ दुकानदारों ने आवाज़ बुलंद की है. दुकान बंदी के 15वें दिन में भी दुकानदारों का हौसला कम नहीं हुआ है. गुरुवार को निगम की वादाखिलाफी के बाद दुकानदारों ने फिर से अपना आंदोलन प्रारंभ किया है. पूरे दिन मान्या पैलेस के पास धरना पर बैठे रहे.

मोरहाबादी के फुटपाथ दुकानदार अब हाईकोर्ट (High Court)की शरण में

क्या है दुकानदारों की मांग

दुकान खुलने की आस लिये सभी फुटपाथ दुकानदार निगम के बुलावे का इंतजार करते रहे. मगर निगम से कोई बुलावा नहीं आने के बाद दुकानदार निराश होकर हाईकोर्ट में याचिका दायर करने चले गये. दुकानदारों ने पुरानी जगह पर दुकान लगाने की बात कही है. दुकानदारों ने मांग की है कि जब तक दुकानदारों के लिए वेंडर मार्केट तैयार नहीं हो जाता है, तब तक के लिए उन्हें यथावत स्थिति में दुकाने खोलने की अनुमति दी जाये.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow