HINDU LEADER NEW

चक्रधरपुर में हिन्दू नेता (HINDU LEADER )की हत्या, विरोध में पथराव आगजनी शहर में धारा 144 लागू

Share
Link copied

हिन्दू नेता (HINDU LEADER )की हत्या

झारखण्ड में हिन्दू नेता खतरे में है ! दरअसल  हम यह बात इसलिए कह रहे है की कल चक्रधरपुर में देशी बम से हिन्दू नेता पर हमला कर उनकी हत्या कर दी गयी। उस नेता का नाम युवा नेता कमल देव गिरि है। गिरी की हत्या के बाद चक्रधरपुर शहर में भारी तनाव है। इसके मद्देनजर पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गयी है। अनुमंडल दंडाधिकारी ने 12 नवंबर की देर रात निषेधाज्ञा (धारा 144) लागू करने का आदेश जारी कर दिया। यह निषेधाज्ञा 13 नवंबर से लेकर 19 नवंबर तक जारी रहेगी।

 

चक्रधरपुर में हिन्दू नेता (HINDU LEADER )की हत्या, विरोध में पथराव आगजनी शहर में धारा 144 लागू

इधर हत्या के विरोध में रविवार सुबह से ही बाजार को दुकानदारों ने स्वेच्छा से बंद कर दिया। शहर में तनाव को देखते हुए जमशेदपुर से रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को बुला लिया गया है। फिलहाल पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील है। घटना के बाद शहर में पोड़ाहाट एसडीओ रीना हांसदा, चाईबासा हेड क्वार्टर डीएसपी सुधीर कुमार, चौराहा डीएसपी कपिल चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो हालात पर नजर बनाये हुए हैं। शहर में सीआरपीएफ, झारखंड पुलिस और रैफ के जवानों की तैनाती की गयी है।

HINDU LEADER
HINDU LEADER

कैसे हुई हत्या

गिरिराज सेना प्रमुख कमल देवगिरि ने बहुत कम समय में अपनी पहचान बना ली थी। वह कट्टर हिंदूवादी माने जाते थे और वर्तमान में नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद पर दावेदारी भी पेश कर चुके थे। यही कारण है कि उनके कई दुश्मन भी बन गये थे। इसके बावजूद वह किसी समय कहीं भी अकेले ही निकल पड़ते थे। शनिवार को भी किसी ने उन्हें स्टेशन बुलाया था। कमलदेव एक अपनी साथी शंकर सिंह के साथ बाइक से उससे मिलने निकल पड़े। वहां से वापस आने के दौरान भारत भवन के पास उन पर बोतल बम से हमला कर दिया गया, जिसमें उनकी मौत हो गयी। जिस तरह से कमलदेव गिरि की हत्या की गयी है, उससे स्पष्ट है कि उनकी रेकी की जा रही थी।

कहा जा रहा है इस इस हत्या में किसी मुस्लिम युवक का हाथ है और यही वजह है की शहर में तनाव का माहौल है। फ़िलहाल शहर में शांति बानी हुई है लेकिन तनाव व्याप्त है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow