देवघर में कांग्रेस ने गृह मंत्री ( home minister ) का पुतला जलाया

देवघर में कांग्रेस ने गृह मंत्री ( home minister ) का पुतला जलाया

Share
Link copied

देवघर में कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ( home minister) का पुतला जलाया कहा जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है दुसरी पार्टी को तोड़ने में लगी है और खरीद फरोद कर अपनी सरकार को बना रही है

कांग्रेस पार्टी झारखंड राज्य के तीन विधायक को कल पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 48 लाख रूपए कैश के साथ बंगाल पुलिस ने पकड़ा था जिसके बाद झारखंड की राजनीति में भूचाल आया और सभी पार्टी के नेता अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू किया और कांग्रेस पार्टी ने तीनों विधायक पर झारखंड के गठबंधन सरकार को गिराने की साजिश रचने के आरोप में तीनों विधायक को पार्टी से निकाल दिया जिसमें जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी नमन विक्सल कोगाड़ी सिमडेगा के कोलेबीरा और राजेश कच्छप रांची के खिजड़ी विधानसभा के विधायक हैं पार्टी से निकाले जाने के बाद आज देवघर में कांग्रेस पार्टी के नेताओं के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया और कहा की जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है विपक्षी दलों को तोड़ने में लगी है और झारखंड में भी सरकार को गिराने का प्रयास किया जा रहा था जो नाकाम रहा |

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow