झारखंड सरकार को गिराने की साजिश ! कोलकाता में कांग्रेस विधायक (congress MLA)के गाड़ी से पकड़ाए लाखों रुपए, 3 कांग्रेस विधायक हिरासत में

झारखंड सरकार को गिराने की साजिश ! कोलकाता में कांग्रेस विधायक (congress MLA)के गाड़ी से पकड़ाए लाखों रुपए, 3 कांग्रेस विधायक हिरासत में

Share
Link copied

 

कनग्रेस विधायक  ( congress MLA  ) इरफान की गाड़ी से लाखों नगद बरामद,तीन विधायक गिरफ्तार

रांची(RANCHI):बंगाल से झारखंड आने के क्रम में जामताड़ा विधायक इरफान के गाड़ी से हावड़ा पुलिस ने लाखों रूपये नगद बरामद किया है.विधायक इरफान अंसारी के गाड़ी में विधायक नमन विक्सल और राजेश कच्छप भी मौजूद थे.तीनों विधायक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

शनिवार देर शाम विधायक की गाड़ी को बंगाल की पांचला थाना पुलिस ने रोक कर तलाशी लिया.तलाशी के दौरान गाड़ी से भारी नकद बरामद हुआ है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगालिया मौके पर पहुंचीं. उन्हो‍ंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रानीहाटी मोड़ पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था. इसी दौरान झारखंड के जामताड़ा से आ रही एक गाड़ी को रोका गया. गाड़ी पर चालक सहित पांच लोग सवार थे, जिसमें तीन कांग्रेसी विधायक राजेश कच्छप, नमन विक्सल और इरफान अंसारी भी थे. स्वाति ने बताया कि गाड़ी के अंदर बेहिसाबी नकदी मिली है. उन्होंने कहा कि नकदी कितना है, यह बता पाना फिलहाल संभव नहीं है. बैंक अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है. काउंटिंग मशीन से नकदी की गिनती की जायेगी. उन्हो‍ंने कहा कि विधायकों से पूछताछ की जा रही है. गाड़ी पर जामताड़ा विधायक का बोर्ड लगा हुआ था. मामले की जांच जारी है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow