होपवेल अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित 25 यूनिट रक्त संग्रहित रक्तदान करना स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद : डॉ. शाहबाज आलम

होपवेल अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित 25 यूनिट रक्त संग्रहित रक्तदान करना स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद : डॉ. शाहबाज आलम

Share
Link copied

राजधानी के कर्बला चौक स्थित होपवेल अस्पताल में शनिवार को ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में सदर हॉस्पिटल के पारा मेडिकलकर्मियों और तकनीशियनों ने सहयोग किया। शिविर में 25 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
इस मौके पर होपवेल हॉस्पिटल के निदेशक व शहर के प्रख्यात सर्जन डॉ. शहबाज आलम वह स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा अली ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। रक्तदान करने के बाद डॉ. शाहबाज आलम ने कहा कि रक्तदान जीवनदान के समान है रक्तदान से किसी मरीज की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है।
होपवेल अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित 25 यूनिट रक्त संग्रहित रक्तदान करना स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद : डॉ. शाहबाज आलम
इन्हे भी पढ़े :- रांची आयकर विभाग की ओर से रिटर्न दाखिल करने में मदद करने के लिए दो दिनों का विशेष शिविर लगाया जाएगा

समय-समय पर रक्तदान करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। वहीं डॉ नेहा अली ने कहा कि रक्तदान के संबंध में समाज में जो भ्रांतियां हैं, उसे दूर करने के लिए के लिए व्यापक जागरूकता की जरूरत है। मौके पर सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर के सफल संचालन में डॉ.नेहा अली, सदर अस्पताल के अहमद मुस्तफा, राजीव रंजन, रंजीत प्रसाद, रक्तदान करने वालो में शादाब नासिर, मो शाहिद, मो दानियाल, अस्पताल मैनेजर गुफरान अहमद, मो अरशद, ओटी असिस्टेंट मो तल्हा, मो सोहेल, मो तरीकुल, सिस्टर पूनम, मुस्कान, अफसरी, हाशिम अख्तर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इन्हे भी पढ़े :- आजसू छात्र संघ ने शहीद निर्मल महतो को किया नमन्।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow