आजसू छात्र संघ ने शहीद निर्मल महतो को किया नमन्।

आजसू छात्र संघ ने शहीद निर्मल महतो को किया नमन्।

Share
Link copied

आजसू छात्र संघ के प्रधान कार्यालय कैथा में विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रभारी राजेश कुमार महतो के नेतृत्व में आजसू छात्र संघ के पदाधिकारियों ने शहीद निर्मल महतो की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस अवसर पर विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो ने कहा कि वीर शहीद निर्मल महतो झारखंड राज्य की अस्मिता, अखंडता , झारखंडी स्वाभिमान की लड़ाई आजीवन लड़ते रहे।वे झारखंड आंदोलन के प्रणेता रहे।
आजसू छात्र संघ ने शहीद निर्मल महतो को किया नमन्।
इन्हे भी पढ़े :- इडी ने रेमडेसिविर काला बाजारी मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई !

राजनीति करते हुए उन्होंने कई आंदोलनों का सफल नेतृत्व किया। हम झारखंड वासी उनके संघर्षों और बलिदानी के ऋणी हैं। वर्तमान समय हम युवाओं को उनके सिद्धांतों को अमल कर आदर्श राजनीत और उनके सपनों के झारखंड को गढ़ना है।इस अवसर पर मुख्य रूप से विनोबा भावे विश्विद्यालय वरीय उपाध्यक्ष देवा महतो,नगर परिषद अध्यक्ष मनोज कुमार महतो,छात्र नेता करण कुमार,खेमलाल महतो,अजय आस्था, गोपाल कुमार,मंटू कुमार,प्रवीण कुमार उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow