प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हजारीबाग में करेंगे परिवर्तन रैली का समापन , आदिम जनजाति के लोगो से मिलेंगे।
झारखंड में 2 अक्टूबर को pm नरेंद्र मोदी का हजारीबाग कार्यक्रम को लेकर राज्य में तैयारी पूरी कर ली गई है. जाहिर है की pm नरेंद्र मोदी का पहला कार्यक्रम विनोबा भावे विश्वविद्यालय के परिसर में है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Pm नरेंद्र मोदी सबसे पहले जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. जानकारी के मुताबिक दोपहर के 1 बजकर 55 मिनट में जेपी हेलीपैड पर pm का हेलीकॉप्टर लैंड करेगा. दोपहर 2:00 बजे pm मोदी विनोबा भावे विवि में सरकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और 45 मिनट तक यहां कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद गांधी मैदान मतवारी के लिए 2:45 में प्रस्थान करेंगे.
सबसे ज्यादा चर्चा इस बाद की है की गांधी मैदान में पार्टी के द्वारा आयोजित परिवर्तन रैली का समापन होगा. जिसमे PM आदिम जनजाति के लोगो से मिलेंगे । वैसे pm झारखंड में होने वाले चुनाव का भी वह शंखनाद करेंगे. शाम 5:05 बजे हेलीपैड से रांची के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे.
5:45 बजे विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से पीएम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. हजारीबाग में प्रधानमंत्री 3 घंटा 10 मिनट अपना समय देंगे.
विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के प्रांगण में अवस्थित मैदान में जनजातीय कार्य मंत्रालय के कार्यक्रम का आयोजन होगा. देश का सबसे बड़ी योजना हजारीबाग की धरती से प्रधानमंत्री 2 अक्टूबर को लॉन्च करेंगे. 18 सितंबर के कैबिनेट में योजना पास किया गया था.
हजारीबाग पहुंचे केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने बताया कि 750 जिला में से 549 जिला इस योजना से आच्छादित होगा. जिसमें 2911 प्रखंड है. अगर गांव की बात की जाए तो 63843 गांव शामिल होंगे. इस योजना में 17 मंत्रालय को सम्मिलित किया गया है. योजना जनजाति विभाग के जरिए संचालित की जाएगी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हजारीबाग में 83,300 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. पीएम 40 एकलव्य स्कूलों का उद्घाटन और 25 एकलव्य स्कूलों की आधारशिला रखेंगे.
कमजोर जनजातीय समुदाय से संवाद करेंगे और उन्हें कई सौगात देंगे. पीएम-जनमन के तहत 1360 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी इस दौरान किया जाएगा. इसमें 1380 किलोमीटर से अधिक सड़कें, 120 आंगनबाड़ी, 250 बहुउद्देशीय केंद्र और 10 स्कूल छात्रावास शामिल हैं.
इसके अलावा 3,000 गांवों में 75,800 से अधिक विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के घरों का विद्युतीकरण, 275 मोबाइल मेडिकल इकाइयों का संचालन और 500 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन की शुरुआत होगी.यहां रहेगी नो एंट्री
मंगलवार को देर रात तक बैठकों का दौर जारी रहा. जिला प्रशासन और एसपीजी के पदाधिकारी हर एक बिंदु पर चर्चा करते रहे. वहीं सुरक्षा के मद्दे नजर विनोबा भावे विश्वविद्यालय से लेकर गांधी मैदान तक नो एंट्री जोन बनाया गया है. पीएम की सुरक्षा के लिए सड़क के दोनों और बैरिकेडिंग की गई है. यहां से आम जनता प्रधानमंत्री को अभिनंदन कर पाएंगे.
एसपीजी ने पूरे क्षेत्र को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है. तो पूरे कार्यक्रम स्थल और जिस रास्ते से प्रधानमंत्री गुजरेंगे वहां पार्टी के बैनर पोस्टर से पाट दिया गया है. पिछले एक सप्ताह से भाजपा के कार्यकर्ता और कई लोकसभा क्षेत्र के सांसद हजारीबाग में ही कैंप कर रहे हैं

मानगो के गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्व.लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
मानगो के गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्व.लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने…

2 अक्टूबर के दिन देश के महान सपूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जयंती, राजधानी रांची में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने श्रद्धा सुमन की अर्पित
गांधी जयंती पर राजधानी रांची में याद किए गए बापू। झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अर्पित किए श्रद्धा…

भाजपा किसान मोर्चा की सांगठनात्मक बैठक आगामी बिधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश कार्यालय मे संपन्न
भाजपा किसान मोर्चा की सांगठनात्मक बैठक आगामी बिधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश कार्यालय मे संपन्न। प्रदेश कार्यालय मे भजपा किसान…

राज्य स्तरीय जलसहिया क्षमता वर्धन सह स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का राजधानी रांची में आयोजन झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रहेंगे मौजूद।
राज्य स्तरीय जलसहिया क्षमता वर्धन सह स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का हो रहा है आयोजन। राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में…

2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी का हजारीबाग दौरा, जाने किस-किस कार्यक्रम में होंगे शामिल..
2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी का हजारीबाग दौरा, जाने किस-किस कार्यक्रम में होंगे शामिल। हज़ारीबाग :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर को हजारीबाग…

मंजूनाथ भजंत्री बनाए गए रांची के नए र उपायुक्त, उपायुक्त, मंजूनाथ भजंत्री ने किया पदभार ग्रहण
रांची के नये उपायुक्त ने ग्रहण किया पदभार। रांची समाहरणालय ब्लॉक-A स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान…

दुमका में भाजपा का परिवर्तन सभा का हुआ समापन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे शामिल।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव झारखंड के पुर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व प्रथम मुख्यमंत्री बाबुलाल हुए शामिल। ना कहेंगे ना सहेंगे बदल…

प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित सभी नेता कार्यकर्ता ने सुना मन की बात कार्यक्रम।
प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित सभी नेता कार्यकर्ता ने सुना मन की बात कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन…

15 साल बाद बोकारो मे दहन होगा रावण का पुतला।
झारखंड के बोकारो जिला वासियों की बड़ी खुशखबरी ! बोकारो में 15 साल बाद होगा रावण दहन। बोकारो:बोकारो मे 15साल बाद रावण…
















