गिरिडीह के इसरी बाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

झारखंड के गिरिडीह जिले के इसरी बाजार में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने बाजार क्षेत्र में कई वाहनों और राहगीरों को कुचल दिया। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक काफी तेज गति में था और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक बाजार में घुस गया और सड़क किनारे मौजूद लोगों व वाहनों को अपनी चपेट में लेता चला गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए बाजार क्षेत्र में यातायात भी बाधित रहा।
प्रशासन द्वारा मृतकों की पहचान कराने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।















