पुलिस नें भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया.

पुलिस नें भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया.

Share
Link copied

लोहरदगा : पुलिस की बड़ी करवाई में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, पुलिस अधीक्षक लोहरदगा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी टीम के द्वारा भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। आज पुलिस अधीक्षक लोहरदगा के सेरेगंदाग थाना अंतर्गत नक्सल प्रभावित तूइमो क्षेत्र में भारी मात्रा में विस्फोटक होने की सूचना मिली जो नक्सलियों के द्वारा उपयोग किया जाने वाला था। पुलिस अधीक्षक लोहरदगा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित की गई।

छापेमारी टीम के द्वारा छापेमारी के दौरान 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट, जिलेटिन (पावर जेल), डेटोनेटर,120 मीटर कोडेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। नक्सलियों के द्वारा इन विस्फोटकों को आईडी लगाने में उपयोग करते हैं। पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपील की गई है कि बारुदी सुरंग। आई.ई.डी. ( बम ) लगाने से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर अविलंब लोहरदगा पुलिस को सूचित करें। ताकि उग्रवादियों के मंसूबे को नाकाम किया जा सके। उग्रवादियों के विरुद्ध लड़ाई में आप सभी पुलिस का साथ दें ताकि हम आपलोगों को भयमुक्त वातावरण दे सकें।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow