Illegal ultrasound centre raided in Ranchi, three accused arrested

रांची में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Illegal ultrasound centre raided in Ranchi, three accused arrested
Illegal ultrasound centre raided in Ranchi, three accused arrested

रांची : रांची जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभात कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि रवि स्टील चौक, पंडरा के समीप एक अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित किया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने एक पोर्टेबल USG मशीन (Micromaxx) बरामद की और तीन लोगों को मौके पर गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड करते हुए पकड़ा। कार्रवाई के समय एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, रातू थाना पुलिस, PC & PNDT सेल के कर्मी तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। गिरफ्तार आरोपियों में सुरंजन कुमार, अकाश कुमार और शीला कुमारी शामिल हैं।

प्रशासन के अनुसार बिना पंजीकरण अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन और लिंग निर्धारण से जुड़ी गतिविधियां PC & PNDT (Pre-Conception and Pre-Natal Diagnostic Techniques) Act के तहत प्रतिबंधित और दंडनीय अपराध हैं।

मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने रातू थाना को आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। साथ ही जब्त साक्ष्यों के आधार पर मामले को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि सरकार की नीति के अनुसार लिंग निर्धारण और अवैध अल्ट्रासाउंड जैसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को मजबूत बनाने के लिए ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों और चिकित्सकों को चेतावनी दी है कि कानून का उल्लंघन करने पर मशीन जब्त करने, लाइसेंस रद्द करने तथा जेल की सजा जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now