In Ranchi, the BJP Mahila Morcha celebrated Raksha Bandhan with CRPF personnel, expressing respect by tying Rakhis.

रांची में भाजपा महिला मोर्चा ने सीआरपीएफ जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन, राखी बांधकर जताया सम्मान

Share
Link copied
In Ranchi, the BJP Mahila Morcha celebrated Raksha Bandhan with CRPF personnel, expressing respect by tying Rakhis.
In Ranchi, the BJP Mahila Morcha celebrated Raksha Bandhan with CRPF personnel, expressing respect by tying Rakhis.

रांची: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सदस्यों ने रांची स्थित सीआरपीएफ कैंप पहुंचकर जवानों की कलाइयों पर राखी बांधी। देश की सुरक्षा और आम लोगों की सेवा में तैनात जवानों के बीच पहुंचकर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रक्षा सूत्र बांधा और उनकी लंबी उम्र एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

Baba new 1
Advertisement

इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जवानों को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं। अपने परिवार और बहनों से दूर रहकर ड्यूटी निभा रहे जवान इस भावुक पल के दौरान काफी भावुक नजर आए।

Kashmir
advertisement

भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि देश की रक्षा के लिए जवान अपने घर-परिवार और बहनों से दूर रहते हैं। रक्षाबंधन जैसे विशेष अवसर पर उन्हें अपनी बहनों की कमी महसूस न हो, इसी भावना के साथ महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जवानों के बीच पहुंचकर उनकी कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधा। उन्होंने कहा कि जवान दिन-रात देश की सुरक्षा और लोगों की सेवा में समर्पित रहते हैं। उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना हम सभी का दायित्व है।

RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।