20250407 103620

भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में भारी नुकसान

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में भारी नुकसान हुआ। यह गिरावट वैश्विक बाजारों, खासकर एशियाई और अमेरिकी बाजारों में कमजोरी के प्रभाव से जुड़ी हो सकती है। इसके अलावा हाल के दिनों में अमेरिकी टैरिफ नीतियों और भू-राजनीतिक तनाव जैसे कारकों ने भी निवेशकों के बीच अनिश्चितता बढ़ने का असर बाजार पर पड़ा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बेगूसराय में “पलायन रोको, नौकरी दो” पदयात्रा में शामिल होंगे राहुल गांधी

सेंसेक्स सुबह खुलते ही 3000 अंक से ज्यादा गिर गया। वहीं निफ्टी में भी बड़ी गिरावट आई। निफ्टी 900 अंक से ज्यादा लुढ़क गया। इसके अलावा एशियाई बाजार भी धड़ाम हो गए। मार्केट में यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के कारण आई है। टैरिफ के कारण चीन ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी सामान पर टैरिफ लगा दिया है। इससे दुनिया में ट्रेड वॉर बढ़ गया है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज का उद्घाटन, जानिए ब्रिज की विशेषता और इतिहास

बाजार में मची हाहाकार से अमेरिका भी अछूता नहीं है। दुनिया भर के वित्तीय बाजारों में बिकवाली शुक्रवार को और भी अधिक भयावह स्तर पर पहुंच गई थी। वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी के खतरे चीन की ओर से जवाबी टैरिफ के एलान के बाद डॉव में 2,231 अंक या 5.5% की गिरावट आई थी। व्यापक एसएंडपी 500 में 5.97% की गिरावट आई थी। तकनीक-प्रधान नैस्डैक कंपोजिट में में भी 5.82% की गिरावट दर्ज की गई थी। ऐसे ही नैस्डैक कंपोजिट में 5.5% की गिरावट दर्ज की गई थी। कोविड संकट के बाद यह अमेरिकी बाजार की सबसे बड़ी गिरावट थी।

 

 

 

Share via
Share via