भारतीय महिला हॉकी टीम ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी जीत की सौगात, उरुग्वे को 4-0 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी जीत की सौगात, उरुग्वे को 4-0 से हराया

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह

हैदराबाद : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने देशवासियों को यादगार जीत का तोहफा दिया। GMC बालयोगी हॉकी ग्राउंड में खेले गए FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर के अपने पहले पूल बी मैच में भारत ने उरुग्वे को 4-0 से करारी शिकस्त दी। यह जीत भारतीय टीम के लिए शानदार शुरुआत साबित हुई है, जिसमें उन्होंने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा।

भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। पहले हाफ में सुनेलिता टोप्पो (21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से) ने भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में भारतीय खिलाड़ियों ने तूफानी खेल दिखाया। इशिका (40वें मिनट में फील्ड गोल), लालरेमसियामी (49वें मिनट में) और रुतजा पिसल (58वें मिनट में) ने गोल दागकर स्कोर 4-0 कर दिया।

इस मैच में भारतीय टीम की कप्तान सलिमा टेटे ने शानदार नेतृत्व किया। खास बात यह है कि टीम में झारखंड की चार खिलाड़ियां शामिल हैं, जिनमें सिमडेगा जिले की तीन खिलाड़ियां हैं। इनमें सुनेलिता टोप्पो,।ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग जैसी प्रतिभाएं शामिल हैं, जो झारखंड के हॉकी को गौरवान्वित कर रही हैं।

यह जीत न केवल विश्व कप क्वालिफायर में भारत की मजबूत स्थिति मजबूत करती है, बल्कि घरेलू मैदान पर तीन क्वालिफिकेशन स्पॉट्स में से एक हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। टीम अब 9 मार्च को स्कॉटलैंड से भिड़ेगी।

देश भर में हॉकी प्रेमियों ने इस जीत पर खुशी जताई है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर साबित किया कि वे विश्व पटल पर मजबूत दावेदार हैं!

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।