Indigo:- दिल्ली से देवघर जा रही इंडिगो विमान में बम मिलने की खबर से मचा हड़कंप
Indigo
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Drishti Now Ranchi
दिल्ली से देवघर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम मिलने के बाद हंगामा मच गया। सुरक्षा कारणों से विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई। इंडिगो के अनुसार, बम की धमकी के कारण दिल्ली से देवगढ़ जा रही एयरलाइन की 6E 6191 फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया।
अधिकारियों के अनुसार, सभी आवश्यक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद, विमान को उड़ान भरने के लिए हरी झंडी दे दी गई। जांच सुरक्षा एजेंसी के नियमों के अनुसार की जाती है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि मिड-फ्लाइट, इंडिगो फ्लाइट 6E 6191 को बम की धमकी मिली। विमान को अचानक लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों के नियमों का पालन किया जा रहा है।

















