Indigo:- देवघर और गोवा की यात्रा रांची से हुई और आसान,एक घंटे में देवघर ढाई घंटे में सीधे गोवा, इंडिगो ने सौंपी फ्लाइट और समय की लिस्ट

Indigo:- देवघर और गोवा की यात्रा रांची से हुई और आसान,एक घंटे में देवघर ढाई घंटे में सीधे गोवा, इंडिगो ने सौंपी फ्लाइट और समय की लिस्ट

Share
Link copied

Indigo

प्रेरणा चौरासिया

Drishti  Now  Ranchi

झारखंड के लोगों के लिए यात्रा अब और आसान हो गयी है। बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के साथ- साथ गोवा जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से देवघर और गोवा के लिए विमान सेवा की शुरुआत हो रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने फ्लाइट का शेड्यूल जारी किया है। इसमें 26 मार्च को गोवा के लिए विमान उड़ान भरने लगेंगे, जबकि 27 मार्च को देवघर के लिए फ्लाइट की शुरुआत हो जायेगी। 28 मार्च से लखनऊ की यात्रा भी आसान होगी।.

देवघर और गोवा की यात्रा हुई आसान
देवघर जाने के लिए फ्लाइट 27 मार्च से और दूसरी फ्लाइट 1 जून से मिलने लगेगी। इंडिगो एयरलाइंस ने समय और शेड्यूल के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची के प्रबंधन को प्रस्ताव भेज दिया है. एयरपोर्ट के निदेशक केएल अग्रवाल ने कहा कि गोवा व देवघर के लिए रांची एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू होना है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा फ्लाइट दूसरे राज्यों के लिए हो ताकि लोगों के लिए यात्रा करना और आसान हो।

कब कहां कितने बजे होगी फ्लाइट
रांची से देश के विभिन्न शहरों के लिए 20 फ्लाइटों की सूची समय-सारिणी के साथ एयरपोर्ट प्रबंधन को सौंप दी गयी है.रांची से गोवा के लिए विमान प्रतिदिन 26 मार्च से शाम 6:45 बजे रवाना होगी और रात 9:10 बजे गोवा पहुंचेगी. वहीं, रांची से लखनऊ के लिए विमान 28 मार्च से दोपहर 1:40 बजे रवाना होगी व लखनऊ दोपहर 3:00 बजे पहुंचेगी.

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow