Instructions issued to expedite the voter list revision process; 'Election Pathshala' to be held at all booths on July 14.

मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी लाने के निर्देश, 14 जुलाई को सभी बूथों पर होगी ‘चुनाव पाठशाला’

Share
Link copied
Instructions issued to expedite the voter list revision process; 'Election Pathshala' to be held at all booths on July 14.
Instructions issued to expedite the voter list revision process; ‘Election Pathshala’ to be held at all booths on July 14.

रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, ईआरओ, एईआरओ, उप निर्वाचन पदाधिकारियों, कंप्यूटर ऑपरेटरों और बीएलओ सुपरवाइजरों को डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में काम धीमी गति से चल रहा है, वहां विशेष कैंप लगाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा किया जाए।

उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर ‘चुनाव पाठशाला’ आयोजित की जाएगी। इसी दिन बीएलओ और बीएलए-2 की संयुक्त बैठक भी होगी, जिसमें एएसडीडी सूची को पढ़कर सुनाया जाएगा, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सहभागी बनी रहे।

RKDF
Adv

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से अपील की कि बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराए गए इन्यूमरेशन फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरकर जल्द लौटाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फॉर्म केवल पात्र भारतीय नागरिकों के लिए है। विदेशी नागरिकों द्वारा गलत जानकारी देकर फॉर्म भरना या बिना हस्ताक्षर के जमा करना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-31 के तहत दंडनीय अपराध है, जिस पर संबंधित ईआरओ सीधे एफआईआर दर्ज करेंगे।

उन्होंने कहा कि इन्यूमरेशन फॉर्म भरने में किसी भी तरह की समस्या होने पर मतदाता अपने बीएलओ, स्वयंसेवकों या मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी एआई वीडियो ट्यूटोरियल की सहायता ले सकते हैं। ये वीडियो कार्यालय के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।

समीक्षा बैठक में के. रवि कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाता फॉर्म में वर्तमान और सही जानकारी ही दर्ज कराएं तथा पिछले एसआईआर के रिकॉर्ड के अनुसार आवश्यक विवरण भरवाना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।