JAC Board:-11 वीं बोर्ड में फ़ैल छात्रों पे पुलिस ने बरसाई लाठी, आधा दर्जन छात्र हिरासत में

JAC Board:-11 वीं बोर्ड में फ़ैल छात्रों पे पुलिस ने बरसाई लाठी, आधा दर्जन छात्र हिरासत में

Share
Link copied

JAC Board

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा जारी 11वीं बोर्ड के रिजल्ट का विवाद थमता नहीं दिख रहा है। सोमवार काे 11वीं बोर्ड परीक्षा में असफल हुए छात्र जैक चेयरमैन डॉ. अनिल कुमार महतो से मिलने के लिए नामकुम स्थित जैक कार्यालय पर पहुंचे थे, लेकिन गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।

इस पर छात्र-छात्राएं उग्र हो गए और सुरक्षा गार्डों के साथ नोकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई। कुछ छात्र अंदर भी चले गए और जैक अध्यक्ष कक्ष के सामने प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद दो छात्रों को अध्यक्ष से बात करने को बुलाया गया। लेकिन, छात्र अड़ गए कि वो सभी अपनी बात रखेंगे। बाद में सभी छात्रों पर पुलिस ने लाठियां भांजकर खदेड़ दिया। पुलिस आधा दर्जन छात्रों को पकड़कर थाने में ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

हमारी मांग सुनने के बजाय आवेदन को फेंक दिया, छात्राओं को भी पीटा

छात्रों का नेतृत्व कर रही ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) की रांची जिला सचिव खुशबू कुमारी ने बताया कि वे लोग जैक अध्यक्ष से मिलकर ओएमआर शीट, आरटीआई के माध्यम से सभी विषय की उत्तरपुस्तिका का जेरोक्स देने की मांग कर रहे थे। साथ ही जो एक-दो अंक से फेल हैं उन्हें प्रमोट करने की मांग कर रहे थे। लेकिन, 4 घंटे तक अध्यक्ष से नहीं मिलने दिया गया।

इसके बाद सभी छात्रों से मिलने के बजाय, दो छात्रों को बुलाया और हमारी मांगों को सुनने के बजाय आवेदन को फेंक दिया गया। सुरक्षाकर्मियों से छात्रों को बाहर निकालने का आदेश दिया गया। पुलिस ने छात्राओं को भी पीटा। मौके पर महिला पुलिस भी नहीं थी।

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow