Jagannathpur Rath Yatra 2026: District administration gears up for preparations; route to be cleared of encroachments, with CCTV surveillance and medical teams deployed.

जगन्नाथपुर रथ यात्रा 2026: तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, रूट होगा अतिक्रमण मुक्त, CCTV और मेडिकल टीम रहेगी तैनात

Share
Link copied
Jagannathpur Rath Yatra 2026: District administration gears up for preparations; route to be cleared of encroachments, with CCTV surveillance and medical teams deployed.
Jagannathpur Rath Yatra 2026: District administration gears up for preparations; route to be cleared of encroachments, with CCTV surveillance and medical teams deployed.

रांची: ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने मंगलवार को संयुक्त रूप से पूरे रथ यात्रा मार्ग और मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके बाद नीलाद्री प्रशासनिक भवन में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।

जगन्नाथपुर रथ यात्रा 2026: तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, रूट होगा अतिक्रमण मुक्त, CCTV और मेडिकल टीम रहेगी तैनात

निरीक्षण के दौरान प्रशासन ने रथ यात्रा मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तत्काल शुरू करने को कहा गया है ताकि रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष जोर

मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस, मेडिकल टीम और स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पूरे रथ यात्रा मार्ग और मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी की जाएगी, जबकि अग्निशमन विभाग की गाड़ियां रेडी-टू-मूव स्थिति में तैनात रहेंगी।

बिजली, पेयजल और बायो टॉयलेट की होगी व्यवस्था

प्रशासन ने बिजली विभाग को खुले तारों की जांच कर उन्हें सुरक्षित बनाने तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मेला क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त संख्या में बायो टॉयलेट और पेयजल की व्यवस्था भी की जाएगी।

खोया-पाया केंद्र और मीडिया के लिए वॉच टावर

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रथ यात्रा मार्ग और मेला क्षेत्र में खोया-पाया केंद्र स्थापित किए जाएंगे। वहीं मीडिया कवरेज को सुगम बनाने के लिए वॉच टावर भी बनाए जाएंगे।

मेला समिति को सोशल मीडिया अकाउंट बनाने की सलाह

जिला प्रशासन ने जगन्नाथपुर मेला समिति को आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट बनाने का सुझाव दिया, ताकि रथ यात्रा से जुड़ी सूचनाएं और आवश्यक अपडेट लोगों तक समय पर पहुंचाए जा सकें। साथ ही सभी वालंटियरों को पहचान पत्र उपलब्ध कराने और उनका विस्तृत ब्रीफिंग सत्र आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया।

उपायुक्त बोले- रांची की सांस्कृतिक धरोहर है रथ यात्रा

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि “जगन्नाथपुर रथ यात्रा रांची की सांस्कृतिक धरोहर है। हमारा प्रयास है कि इस वर्ष की रथ यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य हो। जनसहयोग से इसे यादगार बनाया जाएगा।”

वहीं एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि “श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं और किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।”

जिला प्रशासन ने बताया कि रथ यात्रा की तैयारियों में पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, विद्युत विभाग, अग्निशमन विभाग समेत सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।