रांची में फिर गूंजेगा जय जगन्नाथ!27 जून को निकलेगी ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ यात्रा।

रांची में फिर गूंजेगा जय जगन्नाथ!27 जून को निकलेगी ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ यात्रा।

Share
Link copied

रांची में फिर गूंजेगा जय जगन्नाथ!27 जून को निकलेगी ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ यात्रा।

रांची:राजधानी रांची एक बार फिर भक्ति और आस्था के रंग में रंगने को तैयार है। 27 जून 2025 को ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन होने जा रहा है। रांची के जगन्नाथपुर मंदिर से भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा अपने भव्य रथ पर सवार होकर मौसी के घर के लिए प्रस्थान करेंगे।

रथ यात्रा की तैयारियाँ अंतिम चरण में।

रथ यात्रा को लेकर तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। रथ की सजावट का कार्य अंतिम चरण में है, जहाँ कलाकार पारंपरिक और धार्मिक भावनाओं के अनुरूप बारीकी से रथ को सजा रहे हैं। रथ को भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है जो भक्तों की श्रद्धा को और गहराई देगा।

हर साल की तरह इस बार भी रथ को पारंपरिक तरीके से सजाया जा रहा है। भगवान जगन्नाथ की कृपा बनी रहे, यही कामना है।”

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे विधिवत शुरुआत।

इस ऐतिहासिक रथ यात्रा में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे। वे पूजा-अर्चना कर रथ यात्रा की विधिवत शुरुआत करेंगे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

देश का दूसरा सबसे बड़ा रथ मेला।

गौरतलब है कि रांची का जगन्नाथ मेला, उड़ीसा के पुरी रथ मेले के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा रथ मेला माना जाता है। हर साल हज़ारों श्रद्धालु दूर-दराज़ से यहाँ आते हैं और इस पुण्य अवसर का हिस्सा बनते हैं।

तो तैयार हो जाइए…

27 जून को रांची एक बार फिर बनेगा भक्ति का महासागर। आइए, आप भी जुड़ें इस आस्था की अद्भुत झलक और भगवान जगन्नाथ की भक्ति में डूब जाने वाले ऐतिहासिक रथ यात्रा का हिस्सा बनें

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow