IMG 20201225 WA0018

जलडेगा भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनायी.

सिमडेगा, शंभू कुमार सिंह.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस मनाया मंडल अध्यक्ष मोतीलाल ओहदार एवं सांसद प्रतिनिधि सूजन मुंडा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में टीवी के माध्यम से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सम्बोधन को कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 9 करोड़ किसानों को 18 हज़ार करोड़ रुपये किसानों के खाते में सीधा हस्तांतरण की बात कही गई। प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल ओहदार ने स्वदेश वाणी को बताया कि इससे किसानों को सीधा फायदा होगा एवं खेती करने में भी मदद मिलेगी।

मौके पर बीजेपी के ज़िला उपाध्यक्ष भोला साहू, कोलेबिरा मंडल प्रभारी रामेश्वर सिंह, सुभाष साहू, हेमशरण सिंह,कार्तिक प्रसाद, जयंती देवी, पंकज साहू, जगेश्वर बिंझिया, श्रवण साय सहित कई भाजपा के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Share via
Send this to a friend