JAMSHEDPUR

JAMSHEDPUR : हत्या की योजना बना रहे तीन शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, छिनतई और चोरी के आरोपियों को भी पुलिस ने भेजा जेल

Share
Link copied

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने हत्या की योजना बना रहे तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बर्मामाइस थाना क्षेत्र के रघुवर नगर निवासी जितेश कुमार, परसुडीह गदड़ा निवासी रवि उपाध्याय और बिष्टुपुर शिवपूरी कॉलोनी निवासी राहुल साहू शामिल है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 लोडेड पिस्टल, 7 मैग्जिन, 42 जिंदा गोली और एक चोरी की बाइक बरामद की है. जानकारी देते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि सभी बंद पड़े क्वार्टर में जमा हुए थे. एसएसपी ने बताया कि रवि उपाध्याय अपने चचेरे साले की हत्या की योजना बना रहा था. रवि गोविंदपुर में हुए अश्विनी हत्याकांड का भी फरार चल रहा था. इसके अलावा जितेश हत्या के मामले में सजायाफ्ता है. फिलहाल वह हाईकोर्ट से अपील बेल पर बाहर है. इनकी गिरफ्तारी से एक साथ कई मामलों का भी उद्भेदन हुआ है. वहीं पुलिस ने बागबेड़ा में चोरी के मामले में दीप शर्मा उर्फ दीप बच्चा और राहुल राजभार को भी गिरफ्तार किया है. आरोपियों की निशानदेही में पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया है. पुलिस ने बीते दिनों परसुडीह थाना क्षेत्र में महिला से चेन छिनतई के मामले का खुलासा करते हुए अभिषेक मिंज को जेल भेजा है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow