deepfake

Deepfake: डीपफेक का इस्तेमाल कर लड़कियों के बनाता था न्यूड वीडियो पुलिस ने धार दबोचा

 

Deepfake: डीपफेक का इस्तेमाल कर लड़कियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले बदमाश युवक को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी बिहार के मुज्जफरपुर जिले से हुई है। पुलिस के मुताबिक वह वहीं से लड़कियों की न्यूड वीडियो बनाता था और सोशल मीडिया पर वायरल करता था। उसकी इस हरकत का शिकार रांची के एक शैक्षणिक संस्थान की आठ से अधिक लड़कियां हो चुकी हैं। उन्हीं की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए उसे गिरफ्तार किया है।
सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि फोटो एडिट कर लड़कियों को परेशान करने वाले युवक का नाम विवेक शाह है। उसे बिहार के मुज्जफरपुर से गिरफ्तार किया गया है। पहले वह शैक्षणिक संस्थान की लड़कियों से दोस्ती करता था, फिर दोस्त की मदद से लड़कियों की तस्वीरें लेता था। ली गई तस्वीरों को एडिट कर न्यूड फोटो-वीडियो बनाता था और इंस्टाग्राम सहत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में शेयर भी करता था। लालपुर थाना क्षेत्र के एक शैक्षणिक संस्थान की लड़कियों के साथ वह ऐसा कर चुका था। उन्हीं की शिकायत पर सयह कार्रवाई की गई है।

प्रेस कांफ्रेंस में सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि गिरफ्तार विवेक एक शातिर अपराधी है। उसने सोशल मीडिया पर अपनी एक प्रोफाइल बना रखी है। वह खुद को प्रोफाइल में काफी अमीर बताता है। उसी प्रोफाइल की मदद से उसने रांची की एक लड़की से दोस्ती की। फिर उससे तस्वीरें लेकर इस तरह की हरकत की।

पुलिस के मुताबिक राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के एक शैक्षणिक संस्थान की कुछ लड़कियां सिटी एसपी राजकुमार मेहता से मिलने पहुंची। उन्होंने उक्त युवक की हरकत की जानकारी दी। लड़कियां काफी डरी हुई थीं। सिटी एसपी ने उनसे बिना डरे अपनी बात रखने को कहा। जिसके बाद उन्होंने बताया कि वह लड़का तकनीक का इस्तेमाल कर उनके जैसी आठ लड़कियों की फोटो बनाकर उसमें न्यूड वीडियो लगा दिया है। उसे सोशल मीडिया पर साझा भी कर रहा है। इसके बाद सिटी एसपी ने साइबर टीम को इसकी जानकारी देते हुए जानकारी जुटाना शुरू किया। जांच में पता चला कि ऐसी हरकत बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाला युक कर रहा है। इसके बाद बिहार गई टीम उसे गिरफ्तार कर लायी है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow