गालूडीह में सनसनीखेज हत्या: पुटरु टोल प्लाजा के पास सीएसपी संचालक तारा पदो महतो की गोली मारकर हत्या

गालूडीह में सनसनीखेज हत्या: पुटरु टोल प्लाजा के पास सीएसपी संचालक तारा पदो महतो की गोली मारकर हत्या

गालूडीह में सनसनीखेज हत्या: पुटरु टोल प्लाजा के पास सीएसपी संचालक तारा पदो महतो की गोली मारकर हत्या

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गालूडीह में सनसनीखेज हत्या: पुटरु टोल प्लाजा के पास सीएसपी संचालक तारा पदो महतो की गोली मारकर हत्या

जमशेदपुर/घाटशिला, 12 जनवरी — झारखंड के घाटशिला प्रखंड अंतर्गत गालूडीह थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। एनएच-18 (फोर लेन) के किनारे खडियाकालोनी गांव के पास पुटरु टोल प्लाजा के निकट तारा पदो महतो (उप-मुखिया शासा रानी महतो के पति) की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घटना का पूरा विवरण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तारा पदो महतो बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर / प्रज्ञा केंद्र) संचालित करते थे, जो पुटरु टोल प्लाजा के पास स्थित है। दुकान में महिलाओं के पैसे निकाल रहे थे कभी भीड़ थी तभी मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश वहां पहुचे परिचय पूछा फिर युवकों ने अचानक उन पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे लगने से वे मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।स्थानीय लोगों ने तुरंत गालूडीह थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच शुरू

गालूडीह थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल हत्यारों की तलाश जारी है। जांचकर्ता यह पता लगाने में जुटे हैं कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश थी, लूट का मकसद था या कोई अन्य कारण। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।तारा पदो महतो स्थानीय स्तर पर काफी लोकप्रिय थे। वे सीएससी केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों की बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और अन्य सेवाओं में मदद करते थे। उनकी मौत से इलाके में शोक की लहर है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now