जमशेदपुर : रात में पुलिस की गश्ती: क्राइम चरम पर ..गश्ती के नाम पर पुलिस भगा रही दुकान के ग्राहक?
जमशेदपुर। रात है, सड़क है, दुकान है और कुछ लोग खड़े हैं… तभी पुलिस की गाड़ी आती है। फिर शुरू होता है—“चलो-चलो, घर जाओ!”
जमशेदपुर में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की रात्रि गश्ती इन दिनों तेज नजर आ रही है। लेकिन इसी गश्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें पुलिसकर्मी रात में दुकानों और सड़क किनारे मौजूद लोगों को हटाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के कुछ हिस्सों में लाठी चलाने और लोगों को दौड़ाकर भगाने के दृश्य भी नजर आते हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम रात में जनरल स्टोर समेत कुछ अन्य जगहों पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों को हटने को कहा। कुछ लोगों ने शायद सोचा होगा कि दुकान खुली है तो सामान लेने आए हैं, लेकिन पुलिस की नजर में रात ज्यादा हो चुकी थी।

रात में सड़क पर खड़ा होना कब से इतना बड़ा अपराध हो गया कि लाठी भी साथ आ गई? कम से कम काम तो पूछ लिया होता ..वैसे अपराधियों पर पुलिस की सख्ती जरूरी है। लेकिन आम आदमी के लिए भी एक छोटा-सा सवाल बचता है—अगर रात में दुकान के सामने खड़े दिख गए तो अपराधी समझे जाएंगे या ग्राहक?
अपराधियों की शामत या आम आदमी की?
बैंक से करोड़ों उड़ गए, दुकान में सेंध लग गई… अब रात में सड़क पर खड़े लोगों को लाठी दिखा रही पुलिस ,जमशेदपुर में अपराधियों को शायद पुलिस की रात्रि गश्ती से ज्यादा डर होना चाहिए। लेकिन शहर में वायरल एक वीडियो देखकर आम आदमी जरूर सोच में पड़ गया है—रात में सड़क पर खड़े रहना ज्यादा बड़ा खतरा है या बैंक में करोड़ों की डकैती करना?

क्योंकि क्राइम की घटनाएं कुछ ऐसी हैं।
24 सितंबर को गोलमुरी केनरा बैंक में हथियारबंद अपराधी घुसते हैं। बैंककर्मियों को बंधक बनाया जाता है। सुरक्षा गार्ड पर हमला होता है। मैनेजर से हथियार के बल पर चेस्ट और गोल्ड सेफ खुलवाया जाता है और अपराधी करीब 23 किलो सोना तथा 42-43 लाख रुपये नकद लेकर निकल जाते हैं। पुलिस ने अब इस मामले की जांच के लिए 20 सदस्यीय एसआईटी बनाई है।
डिटेल
2026
नीलडीह जंगल, गोलमुरी क्षेत्र
दो युवकों पर हरवे-हथियार और चापड़ से हमला, जुगसलाई निवासी मोहम्मद सोहेल की मौत, एक युवक घायल।
2026
बिष्टुपुर, DD बार के बाहर
हिमांशु सिंह की हत्या; पुलिस जांच में चापड़ समेत हथियार पहले से कार में रखे होने की बात सामने आई।
2026
DD बार मामला
हमले में प्रत्यूष सिंह को चापड़ के 21 गहरे घाव लगने की रिपोर्ट; हालत गंभीर बताई गई।
2026
बर्मामाइंस
युवक पर चापड़-चाकू से जानलेवा हमला, ईंट से भी वार किए जाने की रिपोर्ट।
2026
सीतारामडेरा, छायानगर
रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार पर चापड़ से हमला, हाथ में गंभीर चोट।
2026
सिदगोड़ा
युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, ₹10 हजार लूटने का आरोप।
जून 2026
बर्मामाइंस
रंगदारी नहीं देने पर दो ट्रक चालकों पर चापड़ से जानलेवा हमला।
2026
सिदगोड़ा
दो भाइयों पर दिनदहाड़े चापड़ से हमला, एक की हालत गंभीर बताई गई।
2026
एग्रिको
ट्रिपल मर्डर—पुलिस के अनुसार पत्नी और दो बच्चों की हत्या कुल्हाड़ी से की गई।
2026
जमशेदपुर
लोको पायलट जीके गौतम की सुपारी देकर हत्या का मामला; पुलिस जांच में जमीन विवाद का एंगल सामने आया।

पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, युवती बनकर फोन कराया और जंगल में बुलाकर घोंट दिया गला, सात गिरफ्तार
पलामू: लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के एकता जंगल से 23 सितंबर को बरामद अज्ञात शव की पहचान और हत्या की गुत्थी पुलिस ने…

गोविंदपुर में 24 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
जमशेदपुर: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खेड़ाकांड में रविवार सुबह 24 वर्षीय विवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका…

















