action-against-illegal-mineral-transportation-chakradharpur

चक्रधरपुर में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, गिट्टी लदे दो वाहन जब्त

Share
Link copied

चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले में खनिजों के अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसने के लिए खनन विभाग की जांच लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत चक्रधरपुर क्षेत्र में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की गई। खान निरीक्षक निखिल दास के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान गिट्टी लदे दो वाहनों को नियमों के उल्लंघन के आरोप में पकड़ा गया। दोनों वाहनों को जब्त कर संबंधित थाने की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment

जांच में 12 चक्का वाहन (OD09V-0603) में लगभग 800 सीएफटी गिट्टी मिली। विभाग के अनुसार, वाहन के जरिए खनिज का अवैध परिवहन किया जा रहा था। इसके बाद वाहन को जब्त कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। दूसरी कार्रवाई में 10 चक्का हाइवा (JH06BF-4108) की जांच की गई। इसमें करीब 720 सीएफटी गिट्टी लदी पाई गई। विभाग ने इसे ओवरलोड खनिज परिवहन का मामला मानते हुए वाहन को जब्त कर संबंधित थाना को सौंप दिया।

RKDF
advertisement

खनन विभाग के मुताबिक जिले में अवैध खनन, बिना वैध दस्तावेज खनिज परिवहन और नियमों के विपरीत खनिज भंडारण के मामलों की जांच आगे भी जारी रहेगी। उल्लंघन पाए जाने पर वाहन मालिकों, चालकों और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।