राजस्थान के वरीय पुलिस अधिकारी के खाते से जामताड़ा साइबर अपराधियों ने उड़ाए पैसे, 14 लाख नगद के साथ धराया साइबर अपराधी.
जामताड़ा : राजस्थान पुलिस की सूचना पर जामताड़ा साइबर पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र से छापेमारी कर एक साइबर अपराधी को 14 लाख रुपए नगद राशि के साथ गिरफ्तार किया है। जामताड़ा साइबर थाने में प्रेस वार्ता के दौरान संथाल परगना के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुदर्शन मंडल ने बताया कि राजस्थान के एक व्यक्ति के खाते से जामताड़ा के साइबर अपराधियों ने लाखों रुपए उड़ा लिए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मामला राजस्थान के साइबर थाने में दर्ज होने के बाद राजस्थान पुलिस जामताड़ा पहुंची और पुलिस ने लोकेशन ट्रैक के माध्यम से करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव में छापेमारी कर 14 लाख रुपए के साथ एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया।
जानकारी देते डीआईजी ने बताया कि पिंडारी गांव के कलीम अंसारी को पुलिस पकड़ने गई, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने उसके कमरे से 14 लाख रुपए नगद मोबाइल सिमकार्ड और कई बैंक खाते जब्त किए हैं। पुलिस ने इसी मामले में पिंडारी गांव के विकास कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है। डीआईजी ने बताया कि कलीम अंसारी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है और उसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हालांकि इस मामले में पुलिस सूत्रों ने बताया कि साइबर अपराधी राजस्थान के 1 बड़े पुलिस अधिकारी के बैंक खाते से एक बड़ी राशि की हेर फेर किए हैं। जिसके बाद रांची के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी की गई है। हालांकि पुलिस अधिकारी का नाम और परिचय बताने से बच रहे हैं।
जामताड़ा, अजय सिंह

















