झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स: उद्योग उप समिति की बैठक में ईस्टर्न टेक संगोष्ठी 2025 पर चर्चा

झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स: उद्योग उप समिति की बैठक में ईस्टर्न टेक संगोष्ठी 2025 पर चर्चा

Share
Link copied

रांची : झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स की उद्योग उप समिति की बैठक आज चैम्बर भवन में आयोजित की गई। बैठक में मंगलवार को दीपाटोली कैंट के केरकेट्टा ऑडिटोरियम में भारतीय सेना की पूर्वी कमान, एसआईडीएम (सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेन्स मैन्युफैक्चरर्स) और सीआईआई (कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री) द्वारा आयोजित होने वाली ईस्टर्न टेक संगोष्ठी 2025 पर विस्तृत चर्चा हुई।

सदस्यों ने इस संगोष्ठी को स्थानीय उद्योगों के लिए एक सुनहरा अवसर बताते हुए कहा कि यह भारतीय सेना और उद्योग जगत के बीच साझेदारी के नए अध्याय की शुरुआत है। एसआईडीएम के अधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से राज्य की स्थानीय औद्योगिक इकाइयों को रक्षा क्षेत्र से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि भारत सरकार के डिफेन्स से जुड़े उपक्रमों के साथ झारखण्ड की सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) इकाइयां कैसे सहभागिता कर सकती हैं।

बैठक में अगले माह रांची में आयोजित होने वाली ईस्ट टेक 2025 में झारखण्ड की एमएसएमई इकाइयों की भागीदारी और इसके माध्यम से होने वाले लाभों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस आयोजन से राज्य की औद्योगिक इकाइयों को नई संभावनाएं और विकास के अवसर प्राप्त होंगे।

बैठक में झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष दीपक कुमार मारु, उद्योग उप समिति चेयरमैन बिनोद कुमार अग्रवाल, अजय भंडारी, सदस्य विवेक टिबड़ेवाल, बिनोद तुलस्यान, रणधीर शर्मा, आदित्य अग्रवाल, विकास राय, पियूष अग्रवाल, प्रभात कुमार, एसआईडीएम से के. रमेश और बृजबिहारी भट्टाचार्य के साथ-साथ जेसिया और लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow