20250807 200319

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत नाजुक, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत नाजुक बनी हुई है। वे दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। यह जानकारी झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शनिवार 2 अगस्त को सुबह जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास के बाथरूम में फिसलकर गिरने से रामदास सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके सिर में गहरी चोट लगने और मस्तिष्क में रक्त का थक्का (ब्लड क्लॉट) बनने के कारण स्थिति गंभीर हो गई। प्रारंभिक इलाज के लिए उन्हें जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि रामदास सोरेन का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में चल रहा है। उन्होंने कहा, “रामदास सोरेन जी हमारे बड़े भाई और झारखंड के समर्पित जनसेवक हैं। उनकी हालत गंभीर है, लेकिन स्थिर है। हम सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।”

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता और घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामदास सोरेन को कोल्हान क्षेत्र में आदिवासी समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। उनकी स्थिति को लेकर पूरे राज्य में चिंता का माहौल है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव और झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कई नेता अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल ले चुके हैं।

Share via
Share via