20250802 221752

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत नाजुक, अपोलो अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

नई दिल्ली : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर दिल्ली के अपोलो अस्पताल ने ताजा हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन के अनुसार, मंत्री सोरेन की हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शनिवार सुबह अपने आवास के बाथरूम में फिसलकर गिरने के बाद रामदास सोरेन को सिर में गंभीर चोट आई थी। प्रारंभिक जांच में उनके मस्तिष्क में रक्त का थक्का (ब्रेन हेमरेज) पाया गया। इसके बाद उन्हें तत्काल जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया।

एयर एंबुलेंस के जरिए रामदास सोरेन को दिल्ली लाया गया, जहां अपोलो अस्पताल के न्यूरो विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर त्यागी के नेतृत्व में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि वे स्वयं दिल्ली में मौजूद हैं और सोरेन की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।

रामदास सोरेन के भतीजे विक्टर सोरेन और झामुमो प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि मंत्री के सिर को छोड़कर शरीर के अन्य हिस्सों में हलचल है, लेकिन उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी अपोलो अस्पताल के प्रमुख से बात कर बेहतर इलाज के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया है।

सोरेन के समर्थकों और परिजनों में उनकी सेहत को लेकर गहरी चिंता है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता के रूप में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के लिए पूरे राज्य में प्रार्थनाएं की जा रही हैं।

Share via
Share via