मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू की औपचारिक मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू की औपचारिक मुलाकात

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य की राजनीति, विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुलाकात के मुख्य एजेंडे में झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले समारोह और कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री सोरेन और के राजू ने इन आयोजनों को भव्य और जन-केंद्रित बनाने पर जोर दिया, ताकि राज्य के गौरवशाली इतिहास और विकास यात्रा को उजागर किया जा सके।

इसके अलावा, राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर भी गहन चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आदिवासी कल्याण पर फोकस करते हुए रणनीतिक सुझाव साझा किए।