Jharkhand receives national honor under the 'Anemia-Mukt Bharat' campaign; wins 'Best Performer' award in the 6–59 months age group category.

अनीमिया मुक्त भारत अभियान में झारखंड का राष्ट्रीय सम्मान, 6 से 59 माह के बच्चों की श्रेणी में मिला बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड

Share
Link copied
Jharkhand receives national honor under the 'Anemia-Mukt Bharat' campaign; wins 'Best Performer' award in the 6–59 months age group category.
Jharkhand receives national honor under the ‘Anemia-Mukt Bharat’ campaign; wins ‘Best Performer’ award in the 6–59 months age group category.

रांची: अनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के शुभारंभ के अवसर पर राज्य को 6 से 59 माह तक के बच्चों की श्रेणी में बेस्ट परफॉर्मर का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। झारखंड की ओर से शिशु स्वास्थ्य कोषांग के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. विजय किशोर रजक और चाइल्ड एंड न्यूट्रिशन कंसल्टेंट रजनी सिंह ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

Kashmir
advertisement

गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने 29 जून 2026 को अनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के नवीन एवं अद्यतन ऑपरेशनल दिशानिर्देश जारी किए थे। इसी के तहत 12 और 13 अगस्त को आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों को नए दिशानिर्देशों, उनके प्रभावी क्रियान्वयन तथा अनीमिया मुक्त भारत अभियान पोर्टल के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जा रही है।

कार्यशाला में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव, अपर सचिव एवं मिशन निदेशक आराधना पटनायक, संयुक्त सचिव मीरा श्रीवास्तव, आईसीएमआर के वरिष्ठ सदस्य तथा उप आयुक्त डॉ. ज़ोया रिज़वी सहित देशभर के स्वास्थ्य क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद रहे।

RKDF
advertisement

झारखंड को मिले इस राष्ट्रीय सम्मान को राज्य में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह राज्य में बच्चों में कुपोषण एवं अनीमिया के उन्मूलन की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों, स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिबद्धता और मजबूत रणनीति का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि अनीमिया मुक्त भारत अभियान को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य को मिला यह सम्मान स्वास्थ्यकर्मियों और अभियान से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।