20250322 213215

झारखंड : IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद एक घायल

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों  द्वारा लगाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) शहीद हो गए। यह घटना छोटा नागरा क्षेत्र में माओवाद विरोधी अभियान के दौरान हुई। शहीद हुए जवान की पहचान 193वीं बटालियन के उप-निरीक्षक सुनील कुमार मंडल के रूप में हुई है, 

Screenshot 20250322 213032

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस विस्फोट में एक अन्य CRPF जवान भी घायल हुआ था, लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार, वह अब खतरे से बाहर है। घायल जवान को तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया। CRPF और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम इस इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रही थी, जब यह हादसा हुआ।
सारंडा जंगल,  घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों के लिए जाना जाता है, यह नक्सलियों का गढ़ रहा है। यहां माओवादी अक्सर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी का इस्तेमाल करते हैं। इस घटना से पहले भी इस महीने मार्च में सारंडा क्षेत्र में कई आईईडी विस्फोट हो चुके हैं, जिसमें CRPF के जवान घायल हुए थे।
Share via
Send this to a friend