झारखण्ड सीनियर इंटरडिसरिक्ट फुटबॉल चैंपियनशिप का हुआ आगाज।

झारखण्ड सीनियर इंटरडिसरिक्ट फुटबॉल चैंपियनशिप का हुआ आगाज।

Share
Link copied

झारखण्ड सीनियर इंटरडिसरिक्ट फुटबॉल चैंपियनशिप का हुआ आगाज।

झारखण्ड सीनियर इंटरडिसरिक्ट फुटबॉल चैंपियनशिप का हुआ आगाज।
Jharkhand Senior Interdistrict Football Championship started

गिरिडीह:झारखण्ड सीनियर इंटरडिसरिक्ट फुटबॉल चैंपियनशिप का आगाज शनिवार को 11 बजे पपरवाटांड रोड स्थित गिरिडीह स्टेडियम में हुआ। इस चैंपियनशिप का उद्घाटन सीसीएल के जीएम बासब चौधरी और झारखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी गुलाम रब्बानी ने विधिवत रूप से किया। इसमें ग्रुप “सी” के कुल 6 टीमों ने भाग लिया है। जिसमे गिरीडीह,दुमका, कोडरमा,लातेहार,साहिबगंज, देवघर जिला शामिल है। पहले दिन 2 मैच खेला गया। पहला मैच साहिबगंज बनाम कोडरमा खेल गया। जिसमे कोडरमा की टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में जीत हासिल की। दूसरा मैच देवघर बनाम लातेहार के बीच खेला गया। जिसमें देवघर की टीम 4–0 से विजय रही। कल झारखंड सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टूर्नामेंट का मैच कोडरमा वर्सेस देवघर के बीच खेला जाएगा। इस बाबत जनरल सेक्रेटरी गुलाम रब्बानी ने बताया कि सभी जोन में इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित किया गया है। हर ग्रुप का चैंपियन सीधे सेमीफाइनल मैच खेलेगी उसके बाद फाइनल मैच खेला जाएगा। इन्होंने कहा कि सभी जिलों के खिलाड़ियों द्वारा बेहतर खेल का प्रदर्शन किया जा रहा है। गिरिडीह जिला फुटबॉल एसोसिएशन के ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन नुरुल होदा ने इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी और कहा कि गिरिडीह जिले के लिए गौरव की बात है कि इस तरह का आयोजन हमारे जिले में हो रहा है कहा कि इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी संतोष ट्रॉफी तक पहुंचेगी। मौके पर आदिल रजा,दिनेश मरांडी, अली रजा,मो शहदाब,मो तनवीर आदि उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow