20250811 083524

रांची सहित पूरे झारखंड में आज 11 अगस्त 2025 का मौसम: बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

झारखंड की राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में आज मौसम का मिजाज बदला रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची केंद्र के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो और कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची में आज सुबह से ही बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर बाद हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह के समय बारिश की संभावना 100% है, जबकि हवा की गति 8-12 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। मौसम विभाग ने रांची में गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।

झारखंड के अन्य हिस्सों में मौसम की बात करें तो पाकुड़, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, और गोड्डा में अगले तीन घंटों में तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ झमाझम बारिश और वज्रपात की आशंका है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, और साहिबगंज में भारी बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा।में 12 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, झारखंड में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 41-43% अधिक बारिश दर्ज की गई है। रांची में 1 जून से अब तक 1042.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य 619.3 मिमी से 68% अधिक है। पूरे झारखंड में 854.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 607.4 मिमी से काफी ज्यादा है।

मौसम विभाग के अनुसार, 12-14 अगस्त तक झारखंड में बारिश की स्थिति बनी रहेगी। 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र और सक्रिय होने से बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को भी बादल छाए रहने और दोपहर में बारिश की संभावना है।

Share via
Share via