झारखंड में सर्दी की विदाई शुरू! रांची में आज अधिकतम तापमान 29-30 डिग्री तक पहुंच सकता है
रांची सहित पूरे झारखंड में आज (15 फरवरी 2026) का मौसम काफी सुखद और गर्माहट भरा रहेगा। सर्दी अब अपनी आखिरी सांसें ले रही है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में कहीं भी बारिश या कोहरे की कोई संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।
राजधानी रांची का अधिकतम तापमान: 29°C से 30°C और न्यूनतम तापमान: 14°C से 15°C रहने की संभावना है। आसमान साफ और धूप निकलेगी, कोई वर्षा की संभावना नहीं है वहीं उत्तर-पश्चिमी दिशा से हल्की से मध्यम गति से हवा चल सकती है।
झारखंड के अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो जमशेदपुर में 30-32°C अधिकतम और 13-15°C न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। धनबाद/बोकारो में 29-31°C अधिकतम, न्यूनतम 12-14°C तापमान रहेगा। पलामू/देवघर में थोड़ी अधिक ठंडक बनी रहेगी (न्यूनतम 11-13°C), लेकिन दिन गर्म रहेगा। वहीं चाईबासा का तापमान सबसे 32°C तक पहुंच सकता है जो सबसे गर्म रहेगा
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 15 फरवरी से तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा और फरवरी के अंत तक झारखंड में गर्मी पूरी तरह शुरू हो जाएगी। सुबह-शाम हल्की ठंडक रहेगी, लेकिन दोपहर में गर्मी का एहसास होगा। बाहर निकलने वालों को धूप से बचाव के लिए सनस्क्रीन और हल्के कपड़े इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।


















