हेमंत माइंस लीज मामले में जेएमएम (JMM)और बीजेपी आमने सामने

हेमंत माइंस लीज मामले में जेएमएम (JMM)और बीजेपी आमने सामने

Share
Link copied
पलटवार
झारखण्ड में बीजेपी और जेएमएम (JMM) के बीच जुबानी जंग छिड़ गयी है। शुक्रवार को जेएमएम (JMM) ने प्रेस कांफ्रेंस कर हेमंत सोरेन के द्वारा ली गयी लीज को क़ानूनी रूप से डिफेंड किया तो इसके जवाब में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यह मामला हाईकोर्ट में चल रहा है, जिसमें दो अपीयरेंस भी हो चुका है। ऐसे  में इसके रिजल्ट पर सार्वजनिक चर्चा करना कोर्ट की अवमानना है। एक दिन पूर्व जिस विषय का उल्लेख जस्टिस एके गांगुली ने
एक इंटरव्यू में किया है, उसी मामले को लेकर जेएमएम नेताओं ने भी प्रेस वार्ता कर सरकार के बचाव में वहीं सब बातें बोली हैं। ऐसा लगता है कि यह सब सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है। एक ऐसा व्यक्ति सरकार को क्लीन चिट दे रहा है, जिसके ऊपर खुद बड़े-बड़े आरोप लगे हैं। आरोपों के बाद जस्टिस गांगुली को पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग चेयरमैन पद से इस्तीफा देना पड़ा था। सीएम का लीज मामला हाईकोर्ट में है और जेएमएम की ओर से इस पर एजेंडा सेट किया जा रहा है।
ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow