JMM holds booth-level and BLA-2 meeting in Dumka; guidelines issued regarding electoral roll revision.

दुमका में झामुमो की बूथ स्तरीय एवं BLA-2 बैठक आयोजित, मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश

JMM holds booth-level and BLA-2 meeting in Dumka; guidelines issued regarding electoral roll revision.
JMM holds booth-level and BLA-2 meeting in Dumka; guidelines issued regarding electoral roll revision.

दुमका: दुमका कन्वेंशन सेंटर में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक दिवसीय बूथ स्तरीय एवं BLA-2 बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष श्री शिव कुमार बास्की की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर संगठनात्मक मजबूती तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में विधायक Basant Soren, पार्टी महासचिव Binod Pandey, सांसद Nalin Soren, विधायक Dr. Louis Marandi, विधायक Alok Kumar Soren तथा जिला परिषद अध्यक्ष Joyce Besra विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के संबंध में BLA-2 एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी गई। नेताओं ने मतदाता सूची के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर मतदाताओं की जानकारी सत्यापित करने और सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि को समय रहते चिन्हित करने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता सूची की शुद्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र पुरुष या महिला मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी योग्य मतदाता का नाम किसी भी परिस्थिति में सूची से न कटे।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। झामुमो नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में जिले भर से बड़ी संख्या में BLA-2, बूथ स्तरीय कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now