JMM Palamu President Rajendra Prasad Sinha expressed grief over the demise of former Prime Minister Dr. Manmohan Singh

झामुमो पलामू के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया

Share
Link copied

झामुमो पलामू के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया।

JMM Palamu President Rajendra Prasad Sinha expressed grief over the demise of former Prime Minister Dr. Manmohan Singh
JMM Palamu President Rajendra Prasad Sinha expressed grief over the demise of former Prime Minister Dr. Manmohan Singh

झारखंड मुक्ति मोर्चा पलामू के अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, “भारत ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के रूप में अपना एक रत्न खो दिया है। डॉ. मनमोहन सिंह जी विद्वान और सौम्य व्यक्तित्व के मालिक थे, जिन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था में उदारीकरण कर अभूतपूर्व सुधार किए थे। डॉ. मनमोहन सिंह केवल एक राजनीतिज्ञ नहीं, बल्कि आधुनिक भारत और उसकी आकांक्षाओं के जनक थे। उनका योगदान भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था में अविस्मरणीय रहेगा। उनकी विद्वता और समर्पण ने उन्हें विश्वभर में सम्मान दिलाया। जब वे बोलते थे, तो विश्व के बड़े-बड़े नेता भी उन्हें ध्यान से सुनते थे। श्री सिन्हा ने आगे कहा, “पक्ष और विपक्ष के सभी नेता आज शोकित हैं। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। हम सभी झामुमो परिवार के लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।”

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow