JPSC ne 7वीं से 10 वीं तक का रिजल्ट जारी।

JPSC ne 7वीं से 10 वीं तक का रिजल्ट जारी।

Share
Link copied

Jpsc news  झारखंड लोक सेवा आयोग ने सातवीं से दसवीं (7th_10th) सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है.

 मेंस परीक्षा 28 जनवरी 2022 से 30 जनवरी 2022 के बीच हुई थी. जेपीएससी मेंस परीक्षा के लिए रांची में 14 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. परीक्षा दो पालियों में ली गई थी. जिसमें कुल 4293 अभ्‍यर्थी शामिल हुए थे. यह परीक्षा विभिन्न संवर्गों के 252 पदों के लिए आयोजित की गई थी.

राज्य गठन के बाद यह पहला मौका है जब जेपीएससी 8 माह के रिकॉर्ड समय रिजल्ट जारी कर रहा है. इससे पहले जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के मेंस का रिजल्ट आने में करीब दो साल का समय लग जाता था. लेकिन इस बार महज आठ माह में ही मेंस का रिजल्ट जारी किया जा रहा है. जाहिर है कि अब तक जितने भी जेपीएससी की परीक्षाएं हुई उन सब के रिजल्ट को लेकर लगातार विवाद हुआ है कई परीक्षाएं तो ऐसी रही हैं जिनकी अभी तक जांच चल रही है जबकि कुछ परीक्षाओं की तो केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई जांच कर रही है

Jpsc.gov.in/resultes पर जाकर आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow